एन.एम.सी. को एक परिचारिका या दाई के बारे में रिपोर्ट दर्ज करना
किससे बात करनी है, कैसे करनी है, आगे क्या होता है
समस्या को पहले स्थानीय रूप से सामने लाएँ
यदि आप किसी परिचारिका या दाई के बारे में रिपोर्ट इसलिए देर्ज करना चाहते हैं क्योंकि आपको लगता है कि उसके अभ्यास की कुशलता शायद दुर्बल हो गई है, तो आप अपनी यह चिन्ता सबसे पहले उनके नियोक्ता के सामने प्रकट करें।
ज़्यादातर मामलों में, नियोक्ता एन.एम.सी. को शमिल किए बिना ही मुद्दे को शीघ्र और उचित रूप से सुलझा सकता है। परन्तु यदि नियोक्ता मामले को हमें सौंपने का निर्णय लेते हैं तो वे अपनी जाँच के दौरान पाई गई सभी जानकारी हम तक भेज पाएँगे जिससे प्रक्रिया अधिक जल्दी हो सकती है।
पुलिस और नियोक्ता कथित कमियों के ज़्यादातर मामले हमें ही सौंपते हैं। परन्तु, कोई भी व्यक्ति किसी घटना की रिपोर्ट दर्ज कर सकता है।
शीघ्र कदम उठाएँ
आपको अपनी चिन्ता शीघ्र प्रकट करनी चाहिए। यद्यपि कोई समय-सीमा नहीं है, फिर भी कई साल पहले घटित हुई घटना की जाँच बहुत आसान नहीं होती। कुछ गम्भीर अपराधिक मामलों में परिचारिका या दाई को अपराधिक मामला समाप्त हो जाने तक काम करने से रोकने हेतु शीघ्र कदम उठाना आवश्यक है।
घटना की सूचना लिखित रूप में दें
निर्दिष्ट फॉर्म का प्रयोग करके आपनी किसी भी चिन्ता के बारे में हमें लिखकर बताना होगा और इसे हमें परिचारिका या दाई को दिखाने की अनुमति आपको देनी पड़ेगी। फिर जाँच कमेटी आपके निर्दिष्ट फॉर्म, कोई सहायक दस्तावेज़ और परिचारिका या दाई की किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया पर गौर करेगी।
-
Created date :
-
09/04/2010
-
Modified date :
-
09/04/2010